ADVERTISEMENT

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए | पुलिस बनने के लिए क्या-क्या चाहिए | Police Kaise Bane

Telegram Group (Join Now) Join Now
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
ADVERTISEMENT

पुलिस कैसे बने | पुलिस की पढ़ाई कैसे करें | पुलिस बनने के लिए क्या क्या चाहिए | Police Banne Ke Liye Kya Kare | Police Banne Ke Liye Kitni Height Chahiye | Police Banne Ke Liye Kitne Marks Chahiye आदि के बारे में इस आर्टिकल में पूरा जाने |

आजकल कई युवा लोग पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए तैयारी करते रहते है, यदि आप भी उन्हीं में से है तो आपको भी पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, पुलिस बनने के लिए क्या क्या चाहिए आदि के बारे में जानने में दिलचस्पी होगी।

ADVERTISEMENT
Police Banne Ke Liye Kya Kare, Police Banne Ke Liye Kitni Height Chahiye, Police Banne Ke Liye Kitne Marks Chahiye

पुलिस बनने के लिए आपमें आवश्यक योग्यता, शिक्षा के साथ फिजिकल फिट होना भी बेहद आवश्यक होता है, आज इस लेख में हम इन सभी विषयों के बारे में विस्तार से समझने वाले है।

तो आइए सबसे पहले हम आपको Police Banne Ke Liye Kitne Marks Chahiye के बारे में जानते है।

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए (Police Banne Ke Liye Kitne Marks Chahiye)

पुलिस बनने के लिए आपको परीक्षा देनी पड़ती है तथा इसके अलावा आपका मेडिकल और फिजिकल टेस्ट होता है, उसी के आधार पर आपको पुलिस में भर्ती किया जाता है।

हर राज्य में पुलिस में अलग अलग पदों के लिए भर्ती निकाली जाती है, उसका फॉर्म भरने के बाद आपका एग्जाम होता है तथा इसके लिए हर राज्य में अलग अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है।

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, तो यह चीज लिखित परीक्षा और मेरिट पर निर्भर करती है। पुलिस बनने के लिए आवश्यक मार्क्स रिजल्ट मेरिट पर निर्भर करेंगे।

हर कैटेगरी के लिए अलग अलग मेरिट निकलती है, जिसके आधार पर पुलिस ने सिलेक्शन होता है। मान लीजिए लिखित परीक्षा की मेरिट 62 है, और आपके भी मार्क्स 62 या ऊपर है तो आपका सिलेक्शन हो जाएगा।

जनरल, एससी, एसटी आदि वर्गो के लिए अलग अलग मेरिट निकलती है तथा उनके मार्क्स और छूट के आधार पर उनको पुलिस में भर्ती किया जाता है।

पुलिस बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए (Police Banne Ke Liye Kya Yogyata Honi Chahiye)

जो भी पुलिस की तैयारी करता है, उसके मन में पुलिस बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए, यह सवाल तो रहता ही है। पुलिस बनने के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ साथ फिजिकल योग्यता का होना भी बेहद जरूरी है।

तो आइए Police Banne Ke Liye Kya Kya Chahiye इसके बारे में सब कुछ जानते है।

  • पुलिस बनने के लिए किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • पुलिस विभाग में कई पदों के लिए ग्रेजुएशन की भी जरूरत होती है।
  • इसके अलावा आपमें जरूरी फिजिकल योग्यता और निर्धारित आयु सीमा होनी चाहिए।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता (Police Banne Ke Liye Physical Requirements)

पुलिस बनने के लिए शैक्षिक योग्यता ही होना जरूरी नहीं है, इसके अलावा आपमें जरूरी शारीरिक योग्यता का होना भी काफी महत्वपूर्ण होता है।

आप में से कई लोगों के मन में पुलिस बनने के लिए कितनी हाइट चाहिए आदि जैसे सवाल होंगे, तो आइए अब इसके बारे में पूरा जानते है।

  • पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 165 सेमी तथा महिला उम्मीदवारों की हाइट 150 सेमी तक होनी चाहिए।
  • इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों की छाती 84 सेमी तथा महिला उम्मीदवारों की छाती 79 सेमी की होनी चाहिए।
  • इसी के साथ उममीदवारों की आंख की रोशनी 6/6 या 6/9 तक होनी चाहिए।
  • इन सब योग्यता के साथ पुलिस में जाने के लिए रस्सी चढ़ाई, दौड़ और कूद जैसी अन्य गतिविधियां भी करनी होती है।

अलग अलग राज्यों में शारीरिक योग्यता में कुछ अंतर हो सकता है तथा इसके अलावा कई उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी आदि वर्गो वालो को कुछ छूट भी मिल जाती है।

पुलिस बनने के लिए कितनी उम्र चाहिए (Police Banne Ke Liye Kitni Umra Honi Chahiye)

Police Banne Ke Liye Kya Kare, Police Banne Ke Liye Kitni Height Chahiye

भारत में किसी भी राज्य में पुलिस बनने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए, इनमें अंतर हो सकता है तथा हर राज्य में पुलिस में भर्ती होने के लिए अलग आयु सीमा निर्धारित होती है।

फिर भी देखा जाए तो भारत में पुलिस बनने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 30 साल के बीच में होनी चाहिए तथा इसमें भी महिलाओं और SC, ST कैटेगरी वाले को छूट मिलती है।

पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए आवश्यक आयु सीमा की जानकारी के साथ आप फॉर्म भर सकते हैं तथा तैयारी शुरू करके एक पुलिस ऑफिसर बन सकते हैं।

पुलिस कैसे बने पूरी जानकारी (Police Kaise Bante Hai)

पुलिस विभाग में भी कई पद होते हैं अलग-अलग पदों पर पोस्ट पाने के लिए आपको अलग एग्जाम देने पड़ सकते हैं। जैसे कांस्टेबल बनने के लिए राज्य पुलिस परीक्षा, डीएसपी या एसपी बनने के लिए पीसीएस परीक्षा आदि की जरूरत होती है।

इन सभी की जानकारी के साथ आप पुलिस कैसे बन सकते हैं, इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित पदों में मिलने वाली है। 

पुलिस विभाग में आप जिस पद पर जाना चाहते हैं, उस पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता हासिल कर लेनी चाहिए तथा निर्धारित आयु सीमा के अनुसार आपकी आयु होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के अलावा आप में आवश्यक शारीरिक योग्यता का होना भी ज्यादा इंपोर्टेंट है। इसके बाद आप पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए दिए जाने वाले एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

पुलिस बनने लिए राज्य पुलिस परीक्षा, एसएससी, यूपीएससी आदि में से किसी एक परीक्षा को पास करके कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर, एसपी या आईपीएस का पद हासिल कर सकते हैं।

आवश्यक शारीरिक दक्षता, इंटरव्यू और ट्रेनिंग को पास करके पुलिस विभाग में कोई पद हासिल कर सकते हैं, तो यह सब पुलिस बनने की जानकारी है।

पुलिस की तैयारी कैसे करनी चाहिए (Police Banne Ki Taiyari Kaise Kare)

पुलिस की तैयारी कैसे करें, यही सवाल हर किसी पुलिस उम्मीदवार में पास होता है, पुलिस की तैयारी करने के लिए आपको लगभग 6 महिने से 1 साल तक की मेहनत लगने वाली है।

पुलिस बनने के लिए शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, इंटरव्यू आदि की पूरी तैयारी करनी पड़ती है तो आइए जानते है कि आप पुलिस की तैयारी कैसे कर सकते है?

  • पुलिस की तैयारी आपको 12वीं या ग्रेजुएशन करने के साथ साथ ही शुरू कर देनी चाहिए, यह सबसे पहला महत्वपूर्ण कदम होता है।
  • आपको पुलिस की परीक्षा का सारा सिलेबस पता होना चाहिए तथा उसको कुछ महीनों में पढ़कर कंप्लीट कर लेना चाहिए।
  • पुलिस की पढ़ाई के साथ ही आपको हर रोज दौड़, लंबी कूद, रस्सा चढ़ाई, पुशअप आदि जैसे फिजिकल एक्टिविटी करते रहना चाहिए।
  • पुलिस में जाने के लिए आपको फिजिकल टेस्ट को पार करने के लिए पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
  • पुलिस में कई बड़ी पोस्ट पर जाने के लिए आपको इंटरव्यू भी देना होता है, इसलिए इसकी भी प्रिपरेशन अच्छे से कर लेनी है।
  • इसके बाद आप अच्छे से लिखित परीक्षा पास करें, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू पास करके पुलिस विभाग में कोई पद हासिल कर सकते हैं।

पुलिस में कौन-कौन से पद होते हैं (Police Me Kitni Post Hoti Hai)

पुलिस विभाग में कई सारे पद होते है, हर पद का अलग अलग महत्व और भूमिका होती है। पुलिस में जाने के बाद आपको उस पद की गरिमा, कर्तव्य आदि का पालन करना अति आवश्यक होता है।

पुलिस में हर पद के अलग कार्य और अलग सैलरी होती है, तो आइए अब पुलिस में कौन कौन सी पोस्ट होती है के बारे जानते है।

  • पुलिस कांस्टेबल
  • हेड कांस्टेबल और वरिष्ठ कांस्टेबल
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
  • सब इंस्पेक्टर
  • इंस्पेक्टर
  • डिप्टी सुपरीटेंडेंट, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
  • असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस
  • एडीशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस
  • सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस
  • डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस
  • डीआईजी
  • आईजी
  • एडीजीपी
  • डीजीपी

पुलिस का क्या कार्य होता है (Police Ka Kya Kaam Hota Hai)

हर राज्य की पुलिस का कार्य लगभग समान ही होता है तथा पुलिस का हर कार्य राज्य की जनता और सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

तो आइए अब पुलिस विभाग के सारे महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में जानते हैं, जो कि निम्नलिखित पदों में बताए गए हैं।

  • पुलिस जिला, प्रदेश और राज्य स्तर पर कानून व्यवस्था, प्रमुख व्यक्तियों, जनप्रतिनिधिओं और बड़े अफसरों की सुरक्षा का ध्यान रखती है।
  • पुलिस हर रोज नए प्रयोग करके अपराध को कम करने और गुनहगारों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना या दंड देने के कार्य भी पुलिस के ही होते हैं।
  • छोटे मोटे झगड़े, क्रिमिनल केस, कत्ल, चोरी, जुआं और अन्य आपराधिक कार्यों को हल करना और कम करने की कोशिश करना।
  • धरना, रैली, आयोजन, चुनाव, परीक्षाएं, उत्सव, मेले आदि में सुरक्षा के ऊपर पूरा ध्यान देने में पुलिस आगे रहती है।
  • यदि कोई खो जाता हैं, तो भी पुलिस उसे खोजने में लग जाती हैं।
  • गवाहों का पता लगाना और उनसे पूछताछ करना, रिकॉर्ड और तस्वीरों से संदिग्धों की पहचान करना।
  • पूछताछ से पहले संदिग्धों के बैकग्राउंड का अध्ययन करना, क्षेत्र और संपत्ति की तलाशी लेना, अपराध स्थल का रेखाचित्र बनाना और माप रिकॉर्ड करना पुलिस का काम है।
  • क्राइम की जांच करना और संदिग्ध कानून ना मानने वालो को हिरासत में लेना आदि करना पुलिस का कार्य है।
  • बढ़ते क्राइम को रोकना, कानून का संरक्षण करना, अपने अधिकार क्षेत्र में सही कानून व्यवस्था बनाए रखना भी पुलिस का प्रमुख कार्य होता है।
  • सामाजिक व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी लोगों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए विशिष्ट क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करना और गतिविधियों की निगरानी करना भी पुलिस के कार्यों में आता है।
  • कानूनों और विनियमों को लागू करके जीवन और संपत्ति की रक्षा करना, सार्वजनिक क्षेत्र की सम्पत्ति की रक्षा करना आदि पुलिस का काम है।

पुलिस में भर्ती होने के लिए कौन सी पढ़ाई करें? (Police me Bharti Hone Ke Liye Kaun Si Padhai Kare)

पुलिस में भर्ती होने के लिए अधिक क्वालिफिकेशन की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास किया है, तो भी आप पुलिस की भर्ती में सम्मिलित हो सकते हैं, हालांकि यदि आप सब इंस्पेक्टर के पद के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको स्नातक की डिग्री हासिल करनी होगी। 

पुलिस की भर्ती में मुख्य रूप से हिंदी, अंग्रेजी, गणित तथा विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इन सभी विषयों में आपको अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी। बेहतर ढंग से तैयारी करने के लिए आप पुलिस भर्ती से जुड़े हुए पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को हल कर सकते हैं तथा ऑनलाइन मॉक टेस्ट के माध्यम से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

पुलिस में मेडिकल टेस्ट कैसे होता है? (Police me Medical Test Kaise Hota Hai)

पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में अभ्यर्थियों के हाइट, वजन तथा सीना का परीक्षण होता है। आमतौर पर सभी राज्यों में मेडिकल टेस्ट की अलग-अलग परिसीमा तय की गई है। पुलिस भर्ती में डेंटल टेस्ट तथा आईसाइट का परीक्षण किया जाता है, साथ ही कैंडिडेट का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होता है, उसके पश्चात ही  सेलेक्शन होता है।

लड़कियों को पुलिस में जाने के लिए क्या-क्या करना चाहिए? (Ladkiyo Ko Police me Jane Ke Liye Kya-Kya Karna Chahiye)

लड़कियों को पुलिस में जाने के लिए 12वीं कक्षा पास करना होगा, उसके पश्चात आपको राज्य सरकार द्वारा तय किए गए शारीरिक मानकदंडों को पूरा करना होगा, तत्पश्चात आप पुलिस भर्ती का फॉर्म भर सकती है। अब आपको लिखित परीक्षा पास करनी होगी, उसके पश्चात आपका फिटनेस टेस्ट होगा, जिसे पूरा करने के पश्चात आपका साक्षात्कार होगा। 

महत्वपूर्ण बिंदु: कुछ राज्यों में केवल लिखित परीक्षा और फिटनेस टेस्ट के आधार पर पुलिस भर्ती की जाती है तथा कुछ राज्यों में पुलिस भर्ती के लिए साक्षात्कार भी होता है। 

पुलिस में कितनी सैलरी होती है (Police Me Kitni Salary Milti Hai)

पुलिस में हर पद पर अलग सैलरी मिलती है और पुलिस में निम्न पद से उच्च पद तक जाते-जाते सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।

पुलिस विभाग में सैलरी आपके पद और अनुभव पर घर पर करती है और अनुभव के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ती है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबल को लगभग ₹21,500 तक, हेड कांस्टेबल को ₹25,000 तक, सब इंस्पेक्टर को ₹35,500 तक, इंस्पेक्टर को ₹45,000 तक, डीएसपी को ₹56,000 तक मिलती है।

वहीं एसपी को ₹78,000 तक, एसएसपी को ₹1.20 लाख तक तथा सबसे उच्च डीजीपी को ₹2.25 लाख तक की सैलरी मिलती हैं। 

पुलिस विभाग में पुलिस के हर पद पर अलग सैलरी के अलावा अलग अलग अन्य आवश्यक भत्ते और कई सारी सुविधा भी मुफ्त में प्रदान करवाई जाती है।

FAQs – पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

पुलिस बनने की प्रक्रिया, शारीरिक और शैक्षणिक योग्यता, सभी कार्यों, पद और सैलरी के बारे में जान लिया है तो अब इस विषय से जुड़े कुछ अन्य मस्त से सवाल के बारे में भी जान लेते है।

Q1. 12वीं के बाद पुलिस बनने की तैयारी कैसे करें?

12वीं के बाद आप पुलिस के सिलेबस को पढ़ने के लिए कोचिंग या फिर ऑनलाइन कोर्स ले सकते हैं तथा हर रोज शारीरिक योग्यता को बढ़ाने के लिए प्रयास करें ताकि आप सही से फिजिकल टेस्ट क्लियर कर सकें।

Q2. पुलिस बनने के लिए कौनसी बुक पढ़नी चाहिए?

पुलिस बनने के लिए आपको इसके सिलेबस से जुड़ी बुक पढ़नी चाहिए, जैसे जनरल नॉलेज की, इतिहास की, भारतीय अर्थव्यवस्था की और संविधान आदि से जुड़ी किताब पढ़नी चाहिए।

Q3. पुलिस बनने के लिए क्या पढ़ना चाहिए?

पुलिस बनने के लिए आपको किसी भी विषय में 12वीं कक्षा और ग्रेजुएशन करनी चाहिए, अलग पोस्ट के लिए आपको अलग शैक्षणिक योग्यता की जरूरत पड़ती है।

Q4. पुलिस का एग्जाम कैसा होता है?

पुलिस बनने के लिए निम्न पदों के लिए सिर्फ एक लिखित परीक्षा, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होता है। वहीं उच्च पदों के लिए प्री और मेंस एग्जाम लिखित में होते है, इंटरव्यू, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देना पड़ता है।

Q5. पुलिस में कितनी उम्र चाहिए?

पुलिस विभाग में जाने के लिए आपकी उम्र अपने राज्य की निर्धारित आयु सीमा के अनुसार होनी चाहिए तथा यह लगभग 18 वर्ष से 30 वर्ष तक हर राज्य में होती है।

निष्कर्ष | पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए

पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए, इस विषय के बारे में इस लेख में आपने पूर्ण रूप से जान लिया है। आपको यह लेख पढ़कर पुलिस बनने की प्रक्रिया के बारे में भी नॉलेज प्राप्त हुआ होगा।

इस लेख में इस इन्फॉर्मेशन के साथ आपको पुलिस बनने के लिए योग्यता, पुलिस बनने की तैयारी कैसे करें, Police Banne Ke Liye Kitni Height Chahiye, Police Me Kitni Post Hoti Hai आदि के बारे में भी पता चला है।

यदि आपको पुलिस बनने की जानकारी से जुड़ा यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे आगे और शेयर करके लोगों का भी ज्ञान बढ़ाए।

 

Author

6 thoughts on “पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए | पुलिस बनने के लिए क्या-क्या चाहिए | Police Kaise Bane”

Leave a Comment

ADVERTISEMENT