ADVERTISEMENT

आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए और कितने रुपए में बनता है | आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENT

आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं | आय प्रमाण पत्र में क्या डॉक्यूमेंट चाहिए | आय प्रमाण पत्र कितने रुपए में बन जाता है | Aay Praman Patra Kya Hota Hai | Income Certificate Me Income Limit आदि के बारे में सब कुछ जाने।

आय प्रमाण पत्र आजकल कई जगह काम आता है, यह प्रमाण पत्र आपको सरकार की ओर से आर्थिक मदद की योजना में भी मदद करता है।

ADVERTISEMENT

आय प्रमाण पत्र एक ऐसा पत्र होता है, जो आपकी आय के बारे में जानकारी प्रदान करता है। कई प्रकार के लोन लेने में भी आय प्रमाण पत्र मदद करता है और अप्रूवल भी सही से मिल जाता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए अगर नहीं तो आइए अब जानने वाले है। यहां पर आप आय प्रमाण पत्र कितने रुपए में बनता है, इसके बारे में भी जान सकते है।

आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं | आय प्रमाण पत्र में क्या डॉक्यूमेंट चाहिए | आय प्रमाण पत्र कितने रुपए में बन जाता है | Aay Praman Patra Kya Hota Hai | Income Certificate Me Income Limit आदि के बारे में सब कुछ जाने।

आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए? (Income Certificate Me Kitni Income Honi Chahiye)

दोस्तों, आय प्रमाण पत्र काफी काम आने वाला प्रमाण पत्र है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए

ज्यादातर मिडल क्लास फ़ैमिली वाले लोग ₹100000 तक की कमाई करते हैं, तो उनको आय प्रमाण पत्र में अपनी आय ₹80 हजार से ₹1लाख तक रखनी चाहिए।

वहीं अगर कोई काफी कम कमाता है और गरीब या कोई मजदूर है, तो उन लोगों को आय प्रमाण पत्र बनाते समय अपनी आय ₹18 हजार से ₹20 हजार तक रखनी चाहिए।

यदि किसी के पास थोड़ा अच्छा काम हो और कमाई भी ठीकठाक हो तो उसको अपनी आय अपने आय प्रमाण पत्र में ₹40 हजार से ₹50 हजार तक रखनी चाहिए।

अगर कोई आदमी अच्छा कमाता है, फिर भी उसके आय प्रमाण पत्र में उसकी आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए, क्योंकि ₹8लाख की आय से कम आय वाले व्यक्ति ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

हमेशा एक बात का ध्यान रखें कि आपको अपने आय प्रमाण पत्र में उतनी आय रखनी है, जितनी कि आपकी हो तथा आय प्रमाण पत्र से आपको कोई लाभ प्राप्त हो सके।

आय प्रमाण पत्र कितने रुपए में बनता है? (Aay Praman Patra Kitne Rupaye Mein Banta Hai)

अब बात आती है कि आय प्रमाण पत्र कितने रुपए में बनता है, तो आपको बता दें कि आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए ज्यादा कुछ शुल्क नहीं लगता है।

आप आय प्रमाण पत्र कम शुल्क बना सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी और से यह आय प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं, तो वह व्यक्ति अपने काम का कुछ शुल्क आपसे ले सकता है।

आप आय प्रमाण पत्र ₹20 से लेकर ₹150 तक में बना सकते हैं, यह कोई ज्यादा शुल्क नहीं है। आय प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बना सकते हैं, जिसके अलग शुल्क हो सकते है।

आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज (Aay Praman Patra Ke Liye Kya Kya Document Chahiye)

आय प्रमाण पत्र बनाने में शुल्क के बारे में तो आपने जान लिया है, अब आप आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानने वाले हैं।

  • आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID कार्ड में से कोई एक जो राज्य या केंद्र सरकार का फोटो पहचान पत्र हो
  • आपकी पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड या राशन कार्ड (बीपीएल) यदि जरूरी हो तो 
  • आवेदक या परिवार के मुखिया से स्व-घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर

आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? (Online Aay Praman Patra Kaise Banaye)

Aay Praman Patra Kaise Banta Hai

अगर आप आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया की जानकारी भी आपको अब मिलने वाली है।

ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए वहीं सेम डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ने वाली है, तो आइए बताएं कि ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

  • अपने राज्य की वेबसाइट पर सिटिज़न पोर्टल को ओपन करें। आपको अब इस पेज पर लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा। 
  • यदि आप पहले से ही लॉगिन कभी किए हुए हैं तो आप आसानी से अपने आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नए हैं तो आपको साइन अप करना पड़ेगा। 
  • रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आवेदक का नाम, जन्मतिथि, लिंग और घर का पता आपको भरना है। 
  • इसके बाद आपको नीचे दिए आगे बढ़े या सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है, अगर कोई त्रुटि हुई है तो रीसेट पर क्लिक करके वापिस फॉर्म भर सकते हैं।
  • सेव करने के बाद आपको अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी मिल जाएगा। आप इसे इंस्टॉल करके लॉगिन कर सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आप एक नए पेज पर एक विकल्प देखेंगे। यहाँ क्लिक करने के बाद आप आय प्रमाण पत्र की मांग कर सकते हैं।
  • इस दौरान, जो फॉर्म खोला जाएगा, उसे सही-सही भरें। जानकारी देने के बाद आपको अपना पहचान पत्र, आधार, वोटर कार्ड और राशन कार्ड आदि अपलोड करना होगा। 
  • दस्तावेज अपलोड होने पर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। बाद में आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जो आपको स्टोर करने के लिए मिलेगी। इसके बाद आपको वहां बताया गया शुल्क देना होगा। 
  • ऐसा करने के बाद आय का प्रमाणपत्र आवेदन पूरा होता है। 
  • आय प्रमाण पत्र आवेदन के कुछ दिन बाद अकाउंटेंट से स्वीकृति मिलते ही दिया जाता है। 
  • अब यूजर नेम और पासवर्ड की हेल्प से अपने इनकम सर्टिफिकेट को ऑनलाइन सही से डाउनलोड कर सकते हैं। 
पोस्ट ऑफिस में कौन-कौन से पद होते हैं?Click Here
पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?Click Here
जिओ कंपनी में जॉब कैसे मिलेगा?Click Here

आय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं? (Aay Praman Patra Kaise Banta Hai)

अगर आप भी आय प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को जानकर आय प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करके बना सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र ऑफलाइन बनाने के बारे में जानकारी निम्नलिखित स्टेप्स में दी गई है, तो आइए अब इसे पूरा जाने।

  • ऑफलाइन आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको कार्यालय में या ई मित्र पर जाना होगा। 
  • इस प्रक्रिया के दौरान, इनकम सर्टिफिकेशन एप्लिकेशन फॉर्म सबसे पहले भरें। उसमें दी गई सभी जानकारी को सही-सही ध्यान से पूरा भरें। 
  • इसके बाद, अपने गाँव के पार्षद, पटवारी या तहसीलदार से इसे वेरीफाई करवाना अनिवार्य है। 
  • आप अपने गांव के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं, जहां अधिकारी आपको ऑनलाइन आय प्रमाण पत्र देंगे। 
  • आपको अपने आवश्यक दस्तावेज भी देना होगा। इसके बाद आपको CIDR ID बनाकर उपलब्ध कराया जाता है।
  • अधिकारी आपके सभी डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म भी अपलोड करते हैं। जिसकी रसीद दी गई है, आपको फार्म के लिए भी भुगतान करना होगा। 
  • तहसीलदार केवल ऑनलाइन फॉर्म चैक करता है। जांच के दौरान सभी विवरणों को सही पाए जाने पर आय प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में कुछ दिन लग सकते हैं। 
  • जिस दिन आपका प्रमाण पत्र मिलना है, वह दिन रसीद पर उल्लेखित है। बस उसी दिन कॉमन सर्विस सेंटर जाकर अपना आय प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
  • इस तरह आप ऑफलाइन आय प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है और इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र के लिए आय की गणना कैसे की जाती है? (Income Certificate Ke Liye Income Ki Calculation Kaise Ki Jati Hai) 

आय प्रमाण पत्र के लिए आय की गणना राज्य सरकार के द्वारा की जाती है, जिसके लिए सभी राज्य सरकारें आय की गणना के लिए अलग-अलग नियम निर्धारित करती हैं और उसी के आधार पर परिवार का वार्षिक आय तय होता है।

हालांकि यहां पर हम आपको आय की गणना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आप आय की गणना के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं।

कृषि संबंधित परिवारों की आय की गणना उनके भूमि के आधार पर की जाती है, जिसमें किसानों द्वारा बोई जाने वाली फसल तथा उसके उत्पादन के आधार पर उनका आय निर्धारित होता है।

ऐसे लोग जो व्यवसाय करते हैं, उनके आयकर रिटर्न के आधार पर उनका आय निर्धारित होता है, इसी तरह से यदि आपको केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के द्वारा प्रतिमाह वेतन मिलता है, तो आपके मासिक वेतन के आधार पर आपके आय की गणना की जाएगी।

साथ ही जो लोग किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं, उनके मासिक वेतन अथवा सालाना इनकम के आधार पर उनके आय की गणना होती है।

आय प्रमाण पत्र कितने सालों तक चलता है? (Income Certificate Kitne Saal Tak Chalta Hai)

आय प्रमाण पत्र की वैधता सभी राज्यों में अलग-अलग होती है। बहुत सारे राज्यों में आय प्रमाण पत्र 3 साल तक वैध माना जाता है, जबकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां पर 1 साल में ही आय प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त हो जाती है। 

भारत के कुछ राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात में 3 साल तक आय की वैधता रहती है, जबकि बिहार में इसकी वैधता मात्र 1 साल के लिए है तथा कर्नाटक राज्य में आय प्रमाण पत्र की वैधता 5 साल के लिए है।

आय प्रमाण पत्र से क्या लाभ है? (Aay Praman Patra Ke Fayde)

Aay Praman Patra Kaise Banta Hai

अगर आप आय प्रमाण पत्र बनाने जा रहे है या आपका आय प्रमाण पत्र बना हुआ है, तो यह फायदे जरूर जाने।

आय प्रमाण पत्र के फायदे के बारे में जानकारी आपको नीचे दिए गए स्टेप्स में दी गई है, तो चलिए इसके बारे में चर्चा शुरू करते है।

  • शिक्षण संस्थान जिनमें आमतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों को कोटा मिलता है, इस प्रमाणपत्र की सहायता से उन्हें मुफ्त या छूट प्रवेश मिलता है।
  • छात्रावासों (हॉस्टल), फ्लैटों या सरकारी आवासों का मालिक होने का दावा करना हो, तो आय प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • इसी प्रमाण के आधार पर गरीबों के उत्थान के लिए कुछ संस्थाओं और सरकारों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्तियां दी जाती हैं।
  • भूतपूर्व सैनिकों को आवश्यक धन प्रदान करना और मुफ्त राशन आदि मिलना
  • उपचार, रियायती दवाइयाँ, बालिका को जन्म देने वाली माताओं को वित्तीय सहायता आदि चिकित्सा लाभों का लाभ लेने में मदद लेने में आय प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • सरकार से किसी भी लोन लेने पर ब्याज दर पर अतिरिक्त छूट भी लेने में आय प्रमाण पत्र सहायक होता है।
  • प्राकृतिक आपदाओं और आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने में आय प्रमाण पत्र काफी सहायता करता है।
  • वृद्धावस्था, विधवा, खेतिहर मजदूर पेंशन आदि प्राप्त करना हो तो भी आय प्रमाण पत्र आवश्यक माना जाता है।
  • विशिष्ट आरक्षित श्रेणियों में रिक्त पदों के लिए आवेदन करना हो, तो भी आय प्रमाण पत्र की मदद ली जा सकती है।
  • इसके अलावा मिडल क्लास लोगो को कार लोन, होम लोन आदि के अप्रूवल लेने में भी आय प्रमाण पत्र काफी मदद करता है।

FAQs – आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए और कितने रुपए में बनता है?

आय प्रमाण पत्र से जुड़े सभी विषयों पर आपने इस लेख में काफी कुछ जान लिया है, तो आइए अब आपको हम कुछ इसके सवाल जवाब के बारे में कुछ बताते है।

Q1. आय प्रमाण पत्र बनवाने में क्या क्या लगता है?

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, स्वयं घोषणा पत्र और हस्ताक्षर की जरूरत होती है।

Q2. आय प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

आय प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में इनकम सर्टिफिकेट कहा जाता है, जिसकी अंग्रेजी ‘Income Certificate’ होती है।

Q3. आय प्रमाण पत्र बनवाने में कितना पैसा लगता है?

आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगभग ₹20 से ₹150 लग सकते है, कहीं कहीं जगहों पर कुछ अंतर भी हो सकता है।

Q4. आय प्रमाण पत्र का क्या मतलब होता है?

किसी व्यक्ति की वार्षिक आय के बारे में जानकारी और सबूत देने के लिए आय प्रमाण पत्र बनाया गया है, इससे आप सरकार की कई आर्थिक योजनाओं में लाभ प्राप्त कर सकते है।

Q5. आय प्रमाण पत्र कौन जारी कर सकता है?

आय प्रमाण पत्र ग्राम तहसीलदार और कहीं कहीं राजस्व सर्कल अधिकारी, उप विभागीय मजिस्ट्रेट भी जारी कर सकते है।

निष्कर्ष | आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए और कितने रुपए में बनता है?

आज आपने इस शानदार लेख में आय प्रमाण पत्र में आय कितनी होनी चाहिए और कितने रुपए में बनता है, इसके बारे में जानकारी प्रदान की है।

यहां पर आपने आय प्रमाण पत्र में क्या डॉक्यूमेंट चाहिए, आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं, Income Certificate Me Minimum Amount, Aay praman Patra Kya Kam Aata Hai के बारे में भी जाना है।

आय प्रमाण पत्र के बारे में और नॉलेज आगे बढ़ाने के लिए इस लेख को आगे शेयर जरुर करे।

Author

Leave a Comment

ADVERTISEMENT