ADVERTISEMENT

पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए? (Police Banne Ke Liye Kaun Si Book Padhani Chahiye)

ADVERTISEMENT

पुलिस बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करें | पुलिस बनने के लिए योग्यता | Police Banne Ki Age Limit | Police Kaise Bane आदि जैसी पुलिस बनने की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

ज्यादातर स्टूडेंट स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलिस बनने का सपना देखते है और इसकी तैयारी भी करने लग जाते है, शायद आपने भी यही बता सोची होगी।

ADVERTISEMENT

लेकिन उनको यह पता नहीं होता है कि पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए (Police Banne Ke Liye Kaun Si Book Padhani Chahiye), तो इसलिए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में पूरा पता चल जाएगा।

इसके अलावा अन्य जानकारी जैसे पुलिस कैसे बने, पुलिस बनने के लिए उम्र, Police Ka Kya Kaam Hota Hai आदि के बारे में भी इस आर्टिकल में बताने वाले है।

पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए? (Police Banne Ke Liye Kaun Si Book Padhni Chahiye)

Police Banne Ke Liye Kaun Si Book Padhani Chahiye

किसी भी राज्य में पुलिस बनना है तो आपको बहुत ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ेगी, जिसके लिए आप पुलिस बनने के लिए बुक्स की मदद ले सकते हैं।

तो आइए पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए, इसके बारे में पढ़कर आप भी पुलिस की तैयारी में लग सकते है।

पुलिस बनने के लिए आपको हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, जनरल इंग्लिश जैसे विषयों की किताबों की पढ़ाई करनी पड़ती है।

  • लूसेंट की सामान्य ज्ञान 
  • लूसेंट की हिंदी
  • आर एस अग्रवाल की गणित
  • अंकित भाटी की रीजनिंग 
  • लूसेंट का जनरल इंग्लिश
  • कोई भी करंट अफेयर्स बुक

आपको बता दें कि पुलिस बनने के लिए ज्यादातर अभ्यर्थी इन्हीं बुक्स को पढ़ते है, इनके अलावा भी अगर आपको कोई बुक पसंद है तो आप वो भी पढ सकते है।

पुलिस बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए पूरा जाने (Police Banne Ke Liye Qualification In Hindi)

पुलिस बनने के लिए योग्यता के बारे में बता करें तो आपको इसमें पुलिस के लिए शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित आयु सीमा के बारे में बताया जाएगा।

  • पुलिस बनने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 30 साल के बीच में होनी चाहिए, चिंता ना करें आरक्षण वर्ग को इसमें छूट भी मिल जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आपका 10वीं पास, 12वीं पास या फिर ग्रेजुएट होना जरूरी होता है।
  • पुलिस में विभिन्न पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता की जरूरत होती है, इसलिए भर्ती आने पर पहले पदों की योग्यता के बारे में जान ले।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता (Police Ke Liye Physical Qualification)

कहीं भी पुलिस बनने के लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता से ही कुछ नहीं होता है क्योंकि पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता का होना भी जरूरी होता है।

पुलिस बनने के लिए शारीरिक योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए, विभिन्न राज्यों में यह योग्यता अलग हो सकती है।

  • पुलिस बनने के लिए हाइट 165 सेमी (पुरुष उम्मीदवार) तथा 150 सेमी (महिला उम्मीदवार) तक होना जरूरी होता है।
  • पुलिस में भर्ती होने के लिए सीना 84 सेमी (पुरुष उम्मीदवार) तथा 79 सेमी (महिला उम्मीदवार) होना चाहिए।
  • पुलिस में जाने के लिए आपकी आंखों की रोशनी भी अच्छी यानी 6/6 की होनी चाहिए।
  • शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ आपका मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी होता है।

पुलिस कैसे बनते है? (Police Kaise Bante Hai)

इतना जानने के बाद सवाल यह आता है कि पुलिस कैसे बना जाता है, तो आपको बता दें कि पुलिस बनने का तरीका कुछ इस प्रकार का होता है।

1. पुलिस बनने के लिए परीक्षा पास करें

पुलिस में भर्ती होना आसान काम नहीं होता है इसके लिए आपको परीक्षा देनी पड़ती है, जिसमें आपको पुलिस के सिलेबस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

आज के समय में पुलिस की नौकरी पाने में बहुत ज्यादा अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं, जिससे कंपटीशन और भी बढ़ गया है। इसलिए आपको ज्यादा अच्छी तैयारी करके पुलिस की परीक्षा में अच्छे मार्क्स के साथ पास होना है।

2. पुलिस का फिजिकल टेस्ट पास करें

पुलिस में नौकरी पाने के लिए आपका फिजिकली फिट होना बहुत आवश्यक है, इसके लिए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट करवाया जाता है।

पुलिस के फिजिकल टेस्ट में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, पुश अप आदि जैसे टेस्ट पास करने होते हैं। इसके बाद ही अगली प्रक्रिया के लिए आपको योग्य माना जाता है।

3. पुलिस का मेडिकल टेस्ट पास करें

पुलिस बनने के लिए आपको मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना पड़ता है, जिसमें आपके शरीर की जांच की जाती है कि आप पूर्ण रूप से स्वस्थ है या नहीं।

यदि मेडिकल टेस्ट में अभ्यर्थी में कोई भी शारीरिक कमी पाई जाती है तो उसको पुलिस में भर्ती नहीं किया जा सकता है।

पुलिस का क्या काम होता है? (Police Ka Kya Kaam Hota Hai)

Police Banne Ke Liye Kaun Si Book Padhani Chahiye

यदि आप पुलिस विभाग में नौकरी पा लेंगे तो उसके बाद आप क्या करेंगे यानी पुलिस के कार्य के बारे में भी आपको जान लेना चाहिए।

पुलिस के वैसे तो बहुत सारे काम होते है लेकिन निम्नलिखित बिंदुओं में कुछ पुलिस के कार्यों के बारे में बताया गया है, जिससे आपको समझ में आ जाएगा।

  • अपने राज्य की जनता, बड़े नेता और प्रमुख व्यक्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को प्रदान की जाती है।
  • किसी भी तरह की अपराध जैसे चोरी, डकैती, कत्ल आदि को सुलझाना और अपराधियों को सजा दिलाना पुलिस का काम होता है।
  • किन्हीं मुख्य परीक्षाओं, जन आंदोलन, धरना प्रदर्शन आदि जैसे कार्यों में पुलिस सभी की सुरक्षा का ध्यान रखती है।
  • राज्य में सभी जगह कानूनी व्यवस्था अच्छी हो और शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस दिन रात काम करती है।
  • सीबीआई, सीआईडी आदि जैसे बड़े सुरक्षा विभागों की कोई केस सुलझाने में पुलिस सहायता करती है।

पुलिस की सैलरी कितनी होती है? (Police Ki Salary Kya Hoti Hai)

अब इतनी मेहनत और इतनी योग्यता हासिल करने के बाद पुलिस में भर्ती हो जाएंगे तो पुलिस की सैलरी कितनी मिलने वाली है।

तो दोस्तों पुलिस की सैलरी पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग होती है, जो कि निम्नलिखित पदों की सैलरी के अनुसार जान सकते हैं।

  • पुलिस कांस्टेबल को ₹21 हजार से ₹30 हजार की सैलरी मिलती हैं।
  • हेड कांस्टेबल को ₹25 हजार या अधिक वेतन मिलता है।
  • वहीं सब इंस्पेक्टर को लगभग ₹45 हजार की सैलरी मिलती है।
  • एक पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी लगभग ₹50 हजार तक होती है।

पुलिस की तैयारी कैसे करनी चाहिए? (Police Ki Taiyari Kaise Ki Jaati Hai)

आजकल हर कोई पुलिस की भर्ती आते ही फॉर्म भर देता है और तैयारी में लग जाता है, लेकिन कम समय में पुलिस की तैयारी अच्छे से नहीं हो पाती है।

यदि आप भी पुलिस की तैयारी कैसे की जाती है, यह जान लेंगे तो आप अच्छे से तैयारी करके पुलिस का एग्जाम पास कर सकते है।

  • आपको पहले तो पासिंग मार्क्स या अच्छे मार्क्स के साथ 12वीें तक तो पढ़ाई कर ही लेनी है, आप आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं।
  • आपको पुलिस की तैयारी के लिए बुक्स, नोट्स आदि लेकर आ जाना चाहिए और रोज पढ़ना चाहिए।
  • पुलिस को सिलेबस को पूरा पढ़ने के लिए अच्छा टाइम टेबल बनाएं।
  • इसके अलावा आपको पुलिस के फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी हर रोज करनी चाहिए।
  • पुलिस की तैयारी के लिए आप कोई कोचिंग संस्थान में भी जा सकते हैं, जहां आपको सब सिखाया जाएगा।
  • इस तरह आप हर रोज मेहनत करके पुलिस के एग्जाम, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट को पास कर सकते है।

पुलिस बनने में कितना पैसा लगता है? (Police Banne Me Kitna Paisa Lagta Hai)

अगर आपको भी यह जानने में दिलचस्पी है कि पुलिस बनने में कितना खर्च होता है तो आपको बता दें कि यह खर्च कुछ चीजों पर निर्भर करता है।

पुलिस के सिलेबस की बुक, ऑनलाइन कोर्स, नोट्स आदि खरीदने में पैसा लगता है। इसके अलावा अगर आप कोचिंग करते है तो उसमें भी काफी पैसा लग जाएगा।

इसलिए पुलिस बनने में खर्च के बारे में कुछ निश्चित नहीं बताया जा सकता है, आप अपनी क्षमता के अनुसार खर्च कर सकते है।

पुलिस बनने में कितना समय लगता है? (Police Banne Me Kitna Time Lagta Hai)

कई लोग जानना चाहते हैं कि पुलिस बनने में कितने साल लगते है तो यह अधिकतम रूप से आप पर निर्भर करता है।

आपको पुलिस की तैयारी में और परीक्षा पास करने में कितना वक्त लगेगा, यह आप भर निर्भर है और देखा जाए तो थोड़ा किस्मत पर निर्भर होता है।

फिर भी बताएं तो पुलिस बनने में लगभग 1 साल से 3 साल तो लग ही जाते है, कई लोगों को इससे ज्यादा समय भी लग सकता है।

FAQs – पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए?

Q1. पुलिस बनने के लिए कौनसा विषय पढ़ें?

पुलिस बनने के लिए आपको हिंदी, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय की अच्छे से पढ़ाई करनी चाहिए।

Q2. पुलिस की एक महीने की सैलरी कितनी होती है?

पुलिस विभाग में एक महीने की सैलरी लगभग ₹25 हजार से ₹40 हजार तक हो सकती है। पुलिस की सैलरी विभिन्न राज्यों, विभिन्न पदों के आधार पर अलग हो सकती है।

Q3. पुलिस में कितने नंबर से पास होते है?

पुलिस में पास होने के लिए कोई निश्चित नंबर निर्धारित नहीं किया गया है, जितनी मेरिट रहती है उसके हिसाब से आपके नंबर आएं है तो आप पुलिस की परीक्षा में पास हो सकते है।

Q4. पुलिस में भर्ती होने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

यदि आप पुलिस में भर्ती होना चाहते है तो आपकी उम्र 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा इसके अलावा आरक्षण के कारण छूट भी मिलती है।

Q5. 12वीं के बाद पुलिस बनने के लिए क्या करना चाहिए?

यदि कोई 12वीं के बाद पुलिस बनना चाहता है तो उसको पहले कुछ महीने पुलिस की तैयारी करनी चाहिए, उसके बाद पुलिस का एग्जाम देकर पास करना पड़ता है।

निष्कर्ष | पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए पूरी जानकारी

पुलिस बनने के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए, यह आपको समझ आ गया होगा तो अब आप भी इन बुक्स को पढ़कर पुलिस की तैयारी करें और एक पुलिस ऑफिसर बनें।

आपकी और सहायता के लिए इसमें पुलिस कैसे बनते है, पुलिस की तैयारी कैसे करें, Police Ke Liye Qualification, Police Banne Ke Liye Kya Kare इनके बारे में भी बताया है।

यदि आपका दोस्त भी पुलिस की तैयारी कर रहा है तो उसे भी यह आर्टिकल शेयर करके इन बुक्स के बारे में बताएं और उनकी मदद करें।

Author

  • Rocky Singh

    मेरा नाम रॉकी सिंह है मैं प्रोफेशन से कंटेंट राइटर हूं मुझे 3 साल से ऑटो और टेक कैटिगरी पर आर्टिकल लिखने में बहुत रुचि रहती है, मुझे टेक्निकल इंडस्ट्री में नई चीज़ सीखने में बहुत रुचि रहती है! और मैं अपने अनुभव को apnahindikhabar.in पर साझा करता हूं!

    View all posts

Leave a Comment

ADVERTISEMENT