राशन कार्ड के बारे में कुछ जानकारी | राशन कार्ड कितने रंग के बनाए जाते है | Ration Card Kitne Colour Ke Hote Hain | Ration Card Ke Bare Mein Jankari इस आर्टिकल में जानने वाले है।
सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक राशन कार्ड भी एक मुख्य दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल खाद्य वितरण का लाभ लेने, कुछ अन्य दस्तावेज बनाने में आदि जैसे कई कार्यों मे किया जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है, राशन कार्ड कितने रंग का होता है? अगर नहीं तो आइए इस आर्टिकल में इस टॉपिक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।
राशन कार्ड कितने रंग के होते हैं? (Ration Card Kitne Rang Ke Hote Hain)
अलग कार्यों और अलग उपयोग के लिए कई रंग के राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करने से अलग लाभ प्राप्त होते है। राशन कार्ड के रंगो के प्रकार के बारे में पूरी डिटेल नीचे दी गई है।
पीला कलर का राशन कार्ड (Yellow Ration Card)
अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को पीला राशन कार्ड मिलता है। यह समाज का सबसे गरीब वर्ग का राशन कार्ड होता है, इनकी वार्षिक आय भी बहुत कम होती है।
इस तरह के राशन कार्ड वाले ज्यादातर मजदूर, बेरोजगार या फिर वृद्ध लोग होते है। इन लोगो के पीला राशन कार्ड का लाभ यह होता है कि इनको सही मात्रा में काफी कम कीमत या फिर फ्री में खाद्य सामग्री मिलती है।
पीले रंग के राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड भी कहा जाता है, इससे गरीबों को ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।
गुलाबी रंग का राशन कार्ड (Pink Ration Card)
यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को दिया जाता है। रियायती खर्चों पर राशन नहीं खरीद सकते हैं, जो इस कार्ड के लाभार्थी होते है।
गुलाबी राशन कार्ड वालो को सब्सिडी पर खाद्य सामग्री वितरित की जाती है, जिससे इनको काफी फायदा होता है। इन राशन कार्ड धारियों की भी सालाना आय काफी कम होती है।
नीला रंग का राशन कार्ड (Blue Ration Card)
नीला राशन कार्ड उन लोगो को मिलता है, जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं होता है। कई राज्यों में यह हरे रंग का भी होता है, इसके भी अलग लाभ है। हर राज्य में अलग मात्रा में राशन प्रदान किया जाता है, जो इस कार्ड के लाभार्थी है।
नीले रंग के राशन कार्ड को बीपीएल राशन कार्ड भी कहा जाता है। इन नीले रंग के राशन कार्ड वाले लोगो को केरोसिन तेल भी प्रदान किया जाता है।
सफेद रंग का राशन कार्ड (White Ration Card)
100,000 रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को यह सफेद राशन कार्ड मिलता है। भोजन या गैस पर इन लोगों को कोई प्रकार की सुविधा नहीं मिलती है, इन्हे सब्सिडी भी नहीं मिलती है।
इस प्रकार के राशन कार्ड वाले लोगों की इस कार्ड की जरूरत केवल एक पहचान, अन्य दस्तावेज बनाने और एड्रेस प्रूफ के रूप में होता है। सफेद रंग के राशन कार्ड वाले आर्थिक रूप से समृद्ध माने जाते हैं।
राशन कार्ड कैसे बनता है? (Ration Card Kaise Banta Hai)
राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी आसान होती है, सबसे पहले अपने सारे जरूरी दस्तावेजों को लेकर राशन कार्ड बनाने का फॉर्म भरें।
- अपने पास के ई मित्र पर जाकर नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- राशन कार्ड बनाने में काम आने वाले जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रखें।
- इन दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच करें।
- इसके बाद आपका आवेदन फॉर्म खाद्य विभाग के कार्यालय में चैक किया जाता है।
- कुछ दिनों बाद आपका राशन कार्ड तैयार हो जाएगा और आपको प्राप्त हो जाएगा।
भारत में राशन कार्ड की शुरुआत कब हुई? (Bharat me Ration Card Ki Shuruaat Kab Hui)
साल 1940 में बंगाल में आपातकालीन स्थिति के दौरान राशन कार्ड की शुरुआत हुई थी, हालांकि राशन कार्ड को 14 जनवरी 1945 को मुख्य रूप दिया गया था। साल 1960 में भारत में बहुत सारे परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए थे, जिसके बाद से केंद्र सरकार ने पूरे देश में राशन प्रणाली योजना को शुरू किया, जिससे गरीब लोगों को सस्ते दर पर राशन मिल सके।
राशन कार्ड की आवश्यकता क्या है? (What is the Importance of Ration Card)
पहले के समय में गरीब वर्ग के लोगों को सस्ते दरों पर राशन देने के लिए राशन कार्ड बनाया गया था, हालांकि मौजूदा समय में सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है, साथ ही स्कॉलरशिप भरने अथवा कोई नया दस्तावेज बनवाने के लिए भी राशन कार्ड आवश्यक है, इसके अलावा आप पहचान पत्र के तौर पर भी राशन कार्ड दे सकते हैं।
अंत्योदय कार्ड कौन से कलर का होता है? (Antyodaya Card Kaun Se Colour Ka Hota Hai)
अंत्योदय कार्ड आमतौर पर पीले रंग का होता है हालांकि यह विभिन्न राज्यों में अलग-अलग रंग का हो सकता है। अंत्योदय कार्ड गरीब एवं कमजोर वर्ग के परिवारों को दिया जाता है, जिससे वह केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा सके।
एपीएल या बीपीएल कार्ड की पहचान कैसे करें? (APL Ya BPL Card Ki Pahchan Kaise Kare)
एपीएल कार्ड आमतौर पर गुलाबी रंग का तथा बीपीएल कार्ड सफेद रंग का होता है। ऐसे परिवार जो अत्यंत गरीब होते हैं, उनके लिए बीपीएल कार्ड जारी किया जाता है तथा जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं, उनके लिए एपीएल कार्ड जारी किया जाता है।
बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, जिसमें विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सस्ते दरों पर अनाज, बच्चों को सरकारी स्कूल में मुफ्त शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं के तहत वेतन सब्सिडी मिलता है।
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Ration Card Ke Liye Avashyak Dastavej)
राशन कार्ड बनाने के लिए पहले कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है, इन दस्तावेजों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- परिवार में सभी का आधार कार्ड
- बैंक डायरी की फोटोकॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- एलपीजी कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनवाएं? (Online Ration Card Kaise Banaye)
कई लोग ऑफलाइन अपने पास के ई मित्र पर जाकर राशन कार्ड बनाते है, लेकिन आप ऑनलाइन भी राशन कार्ड बना सकते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनाएं? तो हम अब बताने वाले है। ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना काफी आसान है, इसके लिए आपको पहले अपने दस्तावेज तैयार कर लेने है।
ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी सुगम और सरल है, आप भी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन राशन कार्ड बना सकते हैं।
- ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए आपको पहले जरूरी दस्तावेज को फोन में सेव कर लेना है।
- अब आपको अपने राज्य के खाद्य विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इस वेबसाइट पर आपको राशन कार्ड बनाने का ऑप्शन दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, अपना पता आदि जानकारी देनी है।
- सभी जरूरी दस्तावेजों को अब अपलोड कर लेना है, जो मांगे जा रहे हैं।
- अब आपको इस प्रक्रिया में कुछ फीस भी देनी होती है, जो हर राज्य में अलग हो सकती है।
- अब पूरी जानकारी को देखकर सबमिट कर दे।
- आपके आवेदन की जांच करने के बाद कुछ दिनों बाद आपके लिए राशन कार्ड बना दिया जाएगा।
ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे चैक कर सकते है? (Online Ration Card Kaise Check Karen)
ऑनलाइन राशन कार्ड चैक करना काफी आसान प्रक्रिया है, आप भी आसानी से राशन कार्ड ऑनलाइन चैक कर सकते है।
ऑनलाइन राशन कार्ड चैक करने लिए आपको बस कुछ स्टेप्स को फॉलो करना है, जिसके बाद आप अपना राशन फोन से चैक कर सकते है।
- सबसे पहले आपको गूगल पर जाकर nfsa.gov.in लिखकर खोजना है, उसके बाद पहली वेबसाइट को ओपन करें।
- अब राशन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- इसके बाद आपको कई राज्यो के नाम दिखाई देने वाले है, अब अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।
- राज्य पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलने पर अपने जिले का नाम देखकर सेलेक्ट करना है। आप जिले का नाम खोजकर भी देख सकते हैं।
- अब आपको अपने जिले के एरिया या ब्लॉक आदि के बारे में लिस्ट दिखाई देगी, अब आपको अपने एरिया का नाम सेलेक्ट करना है।
- बाद में आपको राशन की दुकान की लिस्ट में अपनी राशन की दुकान का नाम देखना है, उस पर क्लिक करें।
- अपनी राशन की दुकान को सेलेक्ट करने पर आप अपना राशन ऑनलाइन चैक कर सकते है।
Also Read –
पोस्ट ऑफिस में कौन-कौन से पद होते हैं? | Click Here |
पुलिस बनने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? | Click Here |
जिओ कंपनी में जॉब कैसे मिलेगा? | Click Here |
FAQs – राशन कार्ड कितने रंग के होते हैं?
राशन कार्ड कितने कलर का होता है? इसके बारे में आपने जान लिया है, अब यहां पर इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल जवाब के बारे में जान सकते हैं।
Q1. गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को दिए जाने वाले राशन कार्ड का रंग क्या होता है?
गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए सरकार ने पीले रंग का राशन कार्ड बनाने का नियम बनाया है, जिसमें उनको हर माह मुफ्त या कम कीमत में खाद्य सामग्री दी जाती है।
Q2. एपीएल का क्या मतलब होता है?
एपीएल का मतलब ‘Above Poverty Line’ है, जिसका हिंदी में मतलब गरीबी रेखा से ऊपर होता है।
Q3. राशन कार्ड से क्या लाभ प्राप्त होता है?
राशन कार्ड के कई तरह के फायदे है, जैसे आपको हर महीने खाद्य सामग्री मिलती है। यह एक पहचान के रूप में या कई अन्य जरूरी दस्तावेज बनाने में काम आता है।
Q4. बीपीएल राशन कार्ड किसका बनता है?
बीपीएल राशन कार्ड उन लोगो का बनता है, जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवनयापन करते है। ऐसे लोगो को कई तरह के सरकारी लाभ मुफ्त में मिलते है।
Q5. नया राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करना पड़ता है?
राशन कार्ड बनाने के लिए आपको आवेदन पत्र भरना होगा तथा इसके लिए आपको कई जरूरी दस्तावेज जैसे परिवार में सभी का आधार कार्ड, वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, बैंक डायरी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
Q6. क्या मोबाइल से राशन कार्ड बनाया जा सकता है?
मोबाइल से आप ऑनलाइन आसानी से राशन कार्ड बना सकते हैं, इसके लिए आपको पहले अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाना है। राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और कुछ दिन बाद आपका राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
Q7. अपना राशन ऑनलाइन कैसे जांच कर सकते है?
आप अपना राशन ऑनलाइन nfsa.gov.in की वेबसाइट पर जाकर जांच सकते है, इसकी सारी प्रक्रिया काफी सरल है। आप आसानी से कुछ जरूरी डिटेल डालकर राशन कार्ड चैक कर सकते है।
निष्कर्ष | राशन कार्ड कितने रंग का होता हैं? (Ration Card Kitne Colour Ke Hote Hain)
इस आर्टिकल में आपने राशन कार्ड कितने रंग का होता है? इसके बारे में और इससे जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के बारे में पूरा जाना है।
आज के इस आर्टिकल में आपके Ration Card Kitne Rang ke Hote Hain, Ration Card Ke Bare Mein Jankari, राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज, राशन कार्ड के लाभ आदि के बारे में भी जाना है।
यदि आपको आज का राशन कार्ड के बारे में जानकारी वाला आर्टिकल पसंद आया है, तो आप इसे अपने दोस्तों को शेयर करके उन्हें भी इसके बारे में जागरूक कर सकते है।