ADVERTISEMENT

निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है | ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

ADVERTISEMENT

निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है | निवास प्रमाण पत्र कैसे बनता है | निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज | Nivas Praman Patra Ki Jankari | Nivas Praman Patra Kya Hota Hai के बारे में सभी जानकारी यहां जाने।

निवास प्रमाण पत्र एक ऐसा सरकारी दस्तावेज होता है, जिसकी मदद से आपके राज्य में निवास को प्रमाण करता है। 

ADVERTISEMENT

इसकी मदद से पता चलता है कि आप किस राज्य के मूल निवासी है और इसके भी कई सारे उपयोग है। पहले हम आज निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है, इसके बारे में जानने वाले है।

इसके साथ ही आप निवास प्रमाण पत्र की जानकारी, निवास पत्र कैसे बनाएं आदि के बारे में भी सब जानने वाले है।

निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है (Nivas Praman Patra Kitne Din Tak Manya Hota Hai)

निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है | निवास प्रमाण पत्र कैसे बनता है | निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज | Nivas Praman Patra Ki Jankari | Nivas Praman Patra Kya Hota Hai के बारे में सभी जानकारी यहां जाने।

यदि आप निवास प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं या आपने निवास प्रमाण पत्र बना लिया है, तो आपको निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है, इसके बारे में जानना चाहिए।

निवास प्रमाण पत्र बनाने के बाद इसकी कुछ महीनों या साल की वैधता किसी राज्यों में होती है, इसकी जानकारी आप राज्य की वेबसाइट से जान सकते हैं।

कई राज्यों में निवास प्रमाण पत्र की वैधता कुछ महीनों या 3 साल तक की ही होती है, अगर आप भी ऐसे राज्य के निवासी है। तब आपको अपने निवास प्रमाण पत्र का नवीनीकरण करा लेना चाहिए।

लेकिन किन्हीं राज्यों में निवास प्रमाण पत्र की वैधता कई सालों तक होती है तथा कहीं कहीं तो एक बार निवास प्रमाण पत्र बन जाने के बाद हमेशा उपयोग कर सकते है।

इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है कि आप निवास प्रमाण पत्र का फिर से नवीनीकरण भी करा सकते हैं, यदि आपके राज्य में निवास प्रमाण पत्र की वैधता कम है।

निवास प्रमाण पत्र क्या होता है (Nivas Praman Patra Kya Hota Hai)

निवास प्रमाण पत्र की वैधता के बारे में तो आप लोगों ने जान लिए है। तो आइए अब हम निवास प्रमाण पत्र क्या है, इसके बारे में जानकारी जानते है।

निवास प्रमाण पत्र को अधिवास प्रमाण पत्र या मूल निवास प्रमाण पत्र भी कहते हैं। यह आपके रहने का स्थान यह आधिकारिक दस्तावेज है। यह राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने जारी किया है, जो लोगों को राज्य में कहीं भी रहने की अनुमति देता है।

यह प्रमाण पत्र भारत में किसी को भी मिल सकता है। यह काफी जरूरी डॉक्यूमेंट है, क्योंकि राज्य निवासी कई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

सरलता से, मूल निवासी प्रमाण पत्र एक निश्चित राज्य का निवासी होने का प्रमाण है। इसके अलावा, निवासी-आधारित आरक्षण को सरकारी निकायों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों में प्राप्त करने में सहायता करता है। 

विद्यार्थी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए अपने मूल निवासी प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं, जो राज्य के निवासियों के लिए सीमित है। ऋण के लिए आवेदन करते समय निवास प्रमाण पत्र भी पते का प्रमाण हो सकता है।

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए (Nivas Praman Patra Banane Ke Liye Kya Kya Chahiye)

निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रोसेस सच में आसान है और आप कुछ ही दिनों में निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र बनाने में क्या क्या लगता है, इसके बारे में जानने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को जरूर पढ़ें।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आवेदक का स्व घोषणा पत्र और हस्ताक्षर
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • तहसीलदार द्वारा शपथ पत्र

निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है (Nivas Praman Patra Kaise Banta Hai)

निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो तरीके है, आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करके आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

  • भारत में मूल निवासी प्रमाण पत्र ऑनलाइन या स्थानीय राजस्व विभाग या एसडीएम कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। 
  • निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म भरना होगा। आप तहसील, एसडीएम ऑफिस से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। 
  • उसमें मांगी गई हर महत्वपूर्ण जानकारी सही और ध्यान से भरें और ऑफिस में जमा करा दे। 
  • साथ ही, आपको इसके साथ अपने जरूरी दस्तावेजों को भी वहां पर जमा करना अनिवार्य है। 
  • दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद आपका प्रमाण पत्र कुछ दिन में जारी किया जाएगा। 
  • आपको एक रसीद मिलेगी और रसीद पर आपको फार्म के लिए भी भुगतान करना होगा। 
  • जिस दिन आपको प्रमाण पत्र मिलना है, उस दिन की जानकारी रसीद पर बताई गई होगी। 
  • उसी दिन आप अपना निवास प्रमाण पत्र कार्यालय में जाकर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाएं (Online Nivas Praman Patra Kaise Banaen)

आपने निवास प्रमाण पत्र बनाने की ऑफलाइन विधि जान ली है, अब आपको निवास प्रमाण पत्र बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में भी ध्यान देना चाहिए।

आसानी से आप इन स्टेप्स को जानकर ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र कैसे बना सकते हैं, इसके बारे में जान सकते हैं।

  • अपने राज्य की वेबसाइट पर सिटीजन पोर्टल का पेज ओपन करें।
  • अगर आप इस वेबसाइट पर नए है तो साइन अप करें और अगर पहले भी साइन अप किया हुआ है, तो आप लॉग इन कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद तुरंत आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। 
  • इसमें आपको आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता और अन्य मांगी जाने वाली जानकारी भरें। 
  • इसके बाद, आपको नीचे दिए गए “सबमिट” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करने का काम पूरा करना होगा। 
  • एक बार फिर से इस ध्यान से चैक कर लें, नहीं तो आपको फिर से फॉर्म भरना होगा।
  • इस स्टेप्स के बाद आपको अपना नंबर और ईमेल आईडी डालना है।
  • इससे आगे बढ़ने के बाद आप निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
  • इसके बाद, जो फॉर्म खोला जाएगा, उसे सही-सही भरें। जानकारी देने के बाद आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, स्वप्रमाणित घोषणा पत्र आदि अपलोड करना होगा। 
  • दस्तावेज अपलोड होने पर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। बाद में आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जो आपको स्टोर करने के लिए मिलेगी। 
  • इसके बाद आपको वहां बताया गया कुछ निश्चित शुल्क देना होगा, यह शुल्क अलग राज्यों में अलग अलग हो सकता है
  • ऐसा करने के बाद निवास प्रमाण पत्र का आवेदन पूरा हो जाता है। 
  • निवास प्रमाण पत्र आवेदन के कुछ दिन बाद बनाया जाता है। आप बाद में निवास प्रमाण पत्र को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें (Online Nivas Praman Patra Kaise Download Kare)

निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया आपने जान ली है, तो अब आपको निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के बारे में समझना चाहिए।

  • पहले आप अपने राज्य की ई-डिस्ट्रिक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज वाला ऑप्शन दिख रहा होगा।
  • होम पेज पर आपको पब्लिक या जनता लिखा हुआ सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहां निवास प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के ऑप्शन पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
  • आप क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • आपको इस पेज पर पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही से भरनी होगी।
  • सारी इन्फॉर्मेशन सही से डालने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • आप इस तरह से आसानी से निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र का क्या उपयोग है (Nivas Praman Patra Kya Kaam Aata Hai)

निवास प्रमाण पत्र अगर आपने बना किया है, तो अब आप निवास प्रमाण पत्र के लाभ या उपयोग के बारे में जरूर जाने।

  • स्कूल या कॉलेज में एडमिशन, स्कॉलरशिप आदि के लिए निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है। 
  • सरकारी या प्राइवेट नौकरी, पासपोर्ट बनाने के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। 
  • इसके अलावा, यदि आप किसी प्रकार का कोई लोन लेना चाहते हैं तो निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।  

FAQs – निवास प्रमाण पत्र कितने दिन के लिए मान्य होता है

निवास प्रमाण पत्र के बारे में काफी जानकारी आपने आज जानी है, आप अब इस विषय से संबंधित कुछ रोचक सवालों के बारे में पढ़ सकते हैं।

#1. निवास प्रमाण पत्र बनाने में कितने दिन लगते है?

निवास प्रमाण पत्र बनाने में डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन में ज्यादा समय लगता है, इसलिए निवास प्रमाण पत्र 10 से 15 दिन के अंदर बन जाता है।

#2. निवास प्रमाण पत्र बनाने में कितना पैसा लगता है?

निवास प्रमाण पत्र बनाने में कई जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी का खर्चा और अन्य शुल्क लगता है, कुल मिलाकर आप ₹50 से ₹500 तक निवास प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

कहीं कहीं यह राज्य के अनुसार इसका शुल्क ज्यादा या कम भी हो सकता है।

#3. निवास प्रमाण पत्र किसके द्वारा जारी किया जाता है?

निवास प्रमाण पत्र जारी करने की जिम्मेदारी सरकार द्वारा राज्यों के कई प्राधिकारियों जैसे तहसीलदार, एसडीएम, रजिस्ट्रार ऑफिसर आदि को प्रदान की गई है।

#4. निवास प्रमाण पत्र को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?

निवास प्रमाण पत्र जिसको मूल निवास प्रमाण पत्र भी कहा जाता है, जिसे इंग्लिश में Domicile Certificate कहा जाता है।

#5. निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या है?

आपको निवास प्रमाण पत्र बनाने में राशन कार्ड, आधार कार्ड, कुछ पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत होती है।

निष्कर्ष | निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है?

यहां इस आर्टिकल में आपने निवास प्रमाण पत्र कितने दिन तक मान्य होता है, इसके बारे में सब जानकारी प्राप्त की है।

इस आर्टिकल में आपने निवास प्रमाण पत्र क्या होता है, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज, Nivas Praman Patra Online Kaise Banaye, Nivas Praman Patra Kya Hota Hai आदि के बारे में सब जाना है।

यदि आपको आर्टिकल पसंद आया है, तो इस जानकारी को और फैलाने के लिए आगे शेयर कर सकते है। 

Author

Leave a Comment

ADVERTISEMENT